Bumper sales record of two-wheelers | दोपहिया वाहनों की बम्फर बिक्री रिकॉर्ड

नवंबर 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में  बम्फर उछाल आया है , सभी कंपनियों ने रेकॉर्डतोड़ सेल्स दर्ज किया है |

नवम्बर के महीने में कुल 16,23,399 यूनिट बिकी, जबकि नवंबर 2022 में 12,36,282 इकाइयाँ बिकी थी, जो कि सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो कंपनी ने अपनी बादशात बरक़रार रखते हुवे नंबर वन पोजीशन को बनाये रखा, हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 4,76,286 इकाइयों की बिक्री के साथ सबसे आगे है, साथ ही 25% प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज किया है।

नवंबर 2023 में, होंडा मोटरसाइकिल एवं स्कूटर कंपनी ने 4,20,677 इकाइयाँ बेचकर और करके दूसरे स्थान पर रही। होंडा ने बिक्री में सालाना आधार पर 18% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

वही टीवीएस मोटर कंपनी ने नवंबर 2023 के लिए अपने बिक्री आंकड़ों की घोषणा की है। उन्होंने नवंबर 2022 के महीने में 277,123 इकाइयों की तुलना में 364,231 इकाइयों की बिक्री के साथ 31% प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

बजाज, टीवीएस, रॉयल एनफील्ड और सुजुकी जैसे अन्य दोपहिया वाहन निर्माताओं ने पिछले महीने सकारात्मक बिक्री वृद्धि दर्ज की, जबकि ओकिनावा और एथर जैसे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं ने साल दर साल गिरावट देखी, क्रमशः 483 इकाइयां और 7,794 इकाइयां दर्ज कीं।

इस बिक्री में इलेक्ट्रिक दो पहिया की बिक्री को नज़ए अंदाज़ नहीं किया जा सकता हालाँकि अभी इलेक्ट्रिक दोपहिया का मार्किट शेयर बहुत काम है पर कुल लगभग 92000 यूनिट बिक्री दर्ज की गयी है|

प्रीमियम दोपहिया ब्रांडों की बात करें तो, ट्रायम्फ की बिक्री में 3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, उसने 95 इकाइयाँ बेचीं, जबकि जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कावासाकी की बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिसने पिछले महीने 313 इकाइयाँ बेचीं। इसी प्रकार BMW एवं हारले डेविडसन में भी विर्धि देखि गयी|

बिक्री ट्रेंड को देखर वहां निर्मातावो में आने वाले साल के लिए बहुत सकारात्मक उम्मीदों के तोर पे देखा जा रहा है, एवं बहुत से नए मॉडल को भी कम्पनिया लॉच करने के प्लानिंग में है|

Leave a Comment